अनोखी प्रेम कहानी : घर वालों ने बात करने से मना किया तो झूल गए एक ही फंदे पर, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव
प्रेमी-प्रेमिका अपने घर से गायब हो गए थे। देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने दोनों की तलाश किया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार को सहगांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार को इस बात की खबर दी की दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पढ़िए पूरी खबर...;
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगा ली है। सोमवार को वो अपने घर से निकले थे। उसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा था। मंगलवार को दोनों की मौत की खबर सामने आई तो मालूम चला कि दोनों के घरवाले मिलने-जुलने से मना करते थे। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने ख़ुदकुशी कर ली। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, बोईरडीह में रहने वाला 20 साल राजेश कुमार निषाद का पास के ही गांव की एक नाबालिग से प्रेम संबंध था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को भी इस बात का पता था लेकिन वह इसका विरोध करते थे। लड़की के घरवालों का कहना है कि, जब तक उनकी बेटी बालिग नहीं होगी तब तक इस बारे में सोचा नहीं जा सकता है।
दोनों के शव सहगांव के जंगल में पेड़ से लटके
सोमवार को प्रेमी-प्रेमिका अपने घर से गायब हो गए थे। देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने दोनों की तलाश किया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार को सहगांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार को इस बात की खबर दी की दोनों ने आत्महत्या कर ली है। इस बात को सुनते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बारे में पुलिस को भी जानकारी दी गई। प्रेमी-प्रेमिका के शव सहगांव के जंगल में पेड़ से लटके पाए गए।
मछली पकड़ने वाली रस्सी से लगाई फांसी
पुलिस ने बताया कि, दोनों ने मछली पकड़ने वाली किसी रस्सी से फांसी लगाई है। उसके साथ लड़की का शव भी उसी फंदे पर मिला। पुलिस ने परिवार वालों से भी पूछताछ की, जिसमें प्रेम की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।