धरसींवा NH पर फिर भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत, महिला गंभीर

ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला दिया। बाइक में चार लोग सवार थे। हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-05-21 07:30 GMT

हेमन्त वर्मा - धरसींवा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा में नेशनल हाइवे पर फिर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक बच्ची भी शामिल है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर धनेली ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला दिया। बाइक में चार लोग सवार थे। हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि, सभी पंडरी रायपुर के निवासी है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

चार घण्टे में दो बड़ी बस दुर्घटना

उल्लेखनीय है कि, 16 मई को ही धरसींवा में चार घण्टे के भीतर ही दो बड़ी बस दुर्घटना हुई थी। इसमें नेशनल हाइवे पर एक यात्री बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई थी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घायल भी हो गए थे। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। बस में 35 यात्री सवार थे। वहीं सवारी भर रहे एक दूसरी यात्री बस को टेंकर ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, बस 30 मीटर उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। इस हादसे में परिचालक सहित लगभग 40 यात्री घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Tags:    

Similar News