9 साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य, तीन नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

एक सप्ताह से चार आरोपितों द्वारा अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-09-26 10:17 GMT

बिलासपुर। 9 साल के बालक को जान से मारने की धमकी देकर अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से चार आरोपितों द्वारा अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, जहां चार लोगों ने 9 साल के बालक से अप्राकृतिक कृत्य किया। रोज़ की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित बालक ने सरकंडा थाने में परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी मनीष कुमार सिंह व तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 15, 16 व 17 वर्ष बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने धारा 377, 506 व 34 IPC व पॉस्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल आगे की विवेचना में जुटी हुई है।  

Tags:    

Similar News