उदयपुर महल का ताला खुलने से पहले विभा के पत्र ने अटकाई चाबी, थम नहीं रहा विवाद

ताला खोलने के सरकारी नोटिस के जवाब में देवव्रत सिह की दूसरी पत्नी विभा ने नया दांव खेला, कलेक्टर को पत्र लिखते हुए कहा बाहर जा रही हूं। मैं देवव्रत सिह की मृत्यु बाद आधिकारिक तौर पर मालिकाना हक रखती हूं, मेरी गैर मौजूदगी में ताला खोला जाना उचित नहीं होगा। पढ़िए पूरी ख़बर...;

Update: 2021-12-30 01:50 GMT

खैरागढ़: दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित महल में जड़े सरकारी ताले को खोलने में अभी और समय लग सकता है क्योंकि ताला खोलने के सरकारी नोटिस के जवाब में देवव्रत सिह की दूसरी पत्नी विभा ने नया दांव खेला और अपनी सगी बेटी की तबियत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए प्रशासन द्वारा निर्धारित तिथि 30 दिसंबर को मौके पर उपस्थित नहीं होने कलेक्टर के नाम पत्र लिखकर उदयपुर का ताला नहीं खोलने की मांग की। खास बात यह है कि विभा सिंह ने मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि एक दिन बाद महल का ताला खोला जाना है, लेकिन उन्हें बताया नहीं गया, अब देखती हूं, प्रशासन कैसे ताला खोल सकते हैं।

जानिए पत्र में क्या लिखा है?

विभा सिंह ने कलेक्टर को लिखे में कहा है कि एसडीओपी दिनेश सिन्हा से 30 दिसंबर को उदयपुर महल का ताला खुलने की जानकारी मिली है लेकिन मैं अपनी बेटी के मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसका इलाज कराने बाहर जा रही हूं। उन्होंने कहा कि मौजूद रहना संभव नही इसलिए उदयपुर निवास का ताला न खोला जाए। मैं देवव्रत सिह की मृत्यु बाद आधिकारिक तौर पर मालिकाना हक रखने के कारण गैर मौजूदगी में ताला खोला जाना उचित नहीं होगा।

संपत्ति विवाद गहराया

राजा देवव्रत सिंह के स्वर्गवास के बाद से उपजा संपत्ती और राजनैतिक उत्तराधिकारी के विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। महल में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राजा आर्यव्रत सिंह और राजकुमारी शताक्षी ने प्रेसवार्ता कर अपने पिता देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान जाने का खतरा बताते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Tags:    

Similar News