VIDEO: बिग ब्रेकिंग: कसडोल विधायक व संसदीय सचिव शकुन्तला साहू हुईं पत्थरबाजी का शिकार

गांव में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं विधायक पर स्वागत के दौरान पत्थरबाजी हो गई। हमले में विधायक शकुंतला साहू और सरपंच घायल हो गयी हैं। घायल सरपंच ने लिखवाई रिपोर्ट। पुलिस कर रही है जांच। घायल शकुंतला साहु ईलाज के लिए रायपुर रवाना। सिर पर चोट आई है। पढ़िए पूरी ख़बर..;

Update: 2021-12-23 10:42 GMT

बलौदा बाजार: विधायक शकुंतला साहु सुंदरवन गांव में एक जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुची थीं। गांव में स्वागत कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगो ने अचानक पत्थरबाजी करते हुए हमला कर दिया। हमले में परसवानी गांव की महिला सरपंच और विधायक व शकुंतला साहू घायल हो गई। घायल सरपंच ने गिधपुरी पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस पुरी घटना की जांच कर रही है। हमले में घायल विधायक शकुंतला साहु ईलाज के लिए रायपुर रवाना हुई हैं। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। देखिए वीडियो...



Tags:    

Similar News