पत्नी से कराना चाहता था मजदूरी : पत्नी बोली- पढ़ी-लिखी हूं, कम्प्यूटर चला सकती हूं... मजदूरी नहीं करुँगी, विवाद बढ़ा तो करने लगी आत्महत्या, पुलिस ने बचाई जान...

पति से मामूली झगड़ा होने के कारण उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पढ़ी-लिखी पत्नी को मजदूरी करने के लिए ज़िद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। फिर क्या हुआ... पढ़िए..;

Update: 2022-09-21 12:19 GMT

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस की सावधानी से एक महिला की जान बच गई। पति से मामूली झगड़ा होने के कारण उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। जब महिला कमरे से बाहर नहीं आई तो पति ने 112 पर संपर्क किया। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस की टीम पहुंच गई। उसके बाद उसे काफी समझाने के बाद उसने दरवाजा खोला।

मिली जानकारी के अनुसार, खमतराई निवास करने वाला देवलाल साहू मजदूरी करता है। उसने अपनी पढ़ी-लिखी पत्नी को भी मजदूरी करने के लिए ज़िद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इस बीच पत्नी की नौकरी करने की बात को लेकर देवलाल का फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इस बात से पत्नी नाराज होकर कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कर रोने लगी। उसका पति देवलाल उसकी बातों को नजरअंदाज कर घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद वापस आया, तब भी दरवाजा बंद देखा। तब वह परेशान हो गया।

Delete Edit


112 को कॉल कर जानकारी दी

घबराए देवलाल ने तुरंत ही पुलिस के डायल 112 को कॉल कर इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही आरक्षक राकेश काछी और ऋषभ शर्मा पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। तब अंदर से महिला के रोने की आवाज आई। पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी समझा-बूझाकर दरवाजा खुलवाया।

पति आए दिन मारपीट करता है

पुलिस की टीम दोनों को काउंसिलिंग कराने के लिए महिला थाना लेकर गए, जहां थाना प्रभारी कौशिल्या साहू ने पति-पत्नी को समझाइश दी और आपस में झगड़ा नहीं करने की बात कही। महिला के पति को डांट कर उन्हें वापस घर भेजा। महिला ने पुलिस को ये सारी बात बताते हुये कहां कि पति उससे आए दिन गाली देकर मारपीट करता है। वह मजदूरी करने के लिए कहता है। महिला ने कहा कि पढ़ी-लिखी हूं और कम्प्यूटर का कोर्स की हूं। ऐसे में मैं मजदूरी थोड़ी न करूंगी। मैं ऑफिस वर्क करना चाहती हूं।

Tags:    

Similar News