एक बार फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का रूख, इन जिलों में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर इस हफ्ते जोरदार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह हवाओं की दिशा में बदलाव है। 21 से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। पढ़िये पूरी खबर-;

Update: 2022-01-20 12:57 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर इस हफ्ते जोरदार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह हवाओं की दिशा में बदलाव है। 21 से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में दक्षिणी हिस्से में दक्षिण-पश्चिम से ठंड़ी हवाएं आने लगी हैं। इसे कई जिलो में बरसात होने की संभावना बन रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी के अनुसार एच.पी. चंद्रा ने बताया की , हवाओं की दिशा बदलने की वजह से प्रदेश में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। वहीं 22 जनवरी तक अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकता है। जिसके बाद बादल छाने और बारिश होने कीक सम्भावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग में हल्की बारिश होने की सम्भावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना बन रही है। ओले भी गिर सकते हैं। पिछले सप्ताह भी सरगुजा, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी ओलावृष्टि हुई थी।

Tags:    

Similar News