Raipur: बादल छाने से तापमान में आई गिरावट, लेकिन उमस भरी गर्मी कर रही परेशान

Raipur: प्रदेश में बारिश के चलते तापमान में कमी आई है। लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग अब भी परेशान हैं।इसको देखते हुए मौसम बिभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कई जगहों पर बारिश की सम्भावनाएं ब्यक्त की है। आईये जानते है पुर खबर बिस्तार से...;

Update: 2023-07-07 03:27 GMT

Raipur: आसमान में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे तापमान में तो कमी आई, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। आज भी इसी तरह के हालात बनने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। कहा जा रहा है कि आज भी आसमान में बादल छाएं रहेंगे और आने वाले एक-दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं होगा। न सिर्फ रायपुर, बल्कि पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके पश्चात क्रमिक गिरावट की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35 डिग्री बलरामपुर में और सबसे कम तापमान 21 डिग्री कबीरधाम में दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किमी. से 7.6 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। यह दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर ऊंचाई के साथ झुका हुआ है। इनके प्रभाव से ही प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कई स्थानों पर गरज, चमक के साथ वज्रपात तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

कहां हुई कितनी बारिश

सिमगा व कोंडागांव- 7 सेमी, लोरमी -5 सेमी, पथरिया, तिल्दा, लभांडी व साजा- 4 सेमी, नवागढ़, बिलासपुर, मोहला, बेमेतरा, शिवरीनारायण, भाटापारा, मुंगेली, घरघोड़ा, जांजगीर, कटघोरा, कांकेर, मानपुर व पौडी उपरोरा -3 सेमी, बलौदा, सहसपुर लोहारा, गरियाबंद, मस्तूरी, छिंदगढ़, रायपुर, पाली, गंडई, पिथौरा, कोरबा, बिल्हा, शंकरगढ़, कसडोल व पलारी में 2 सेमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा सक्ती, करतला, मालखरौदा, प्रेमनगर, नारायणपुर, बकावंड, बड़ेराजपुर, देवभोग, पखांजूर, तखतपुर ,बेरला, जनकपुर, राजपुर, केशकाल, धरमजयगढ़, छुरा में एक सेमी तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज हुई।

Also Read: अमृतधारा गुलजार : पहली बारिश के साथ ही शबाब पहुंची जलप्रपात की खूबसूरती, मनोहारी दृश्य का आनंद लेने पहुंचने लगे पर्यटक

Tags: