CG Politics : बगावत पर चाबुक, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित... निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव

कांग्रेस विधायक अनूप नाग का टिकट कटने के बाद से अन्तागढ़ विधानसभा का राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। टिकट कटने के बाद जहां अनूप नाग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस के लिए नई-नई मुश्किलें भी खड़ी हो रही है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-10-27 08:45 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनावों में विधायकों के टिकट काटे जाने के बाद उठा-पटक चालू है। टिकट कटने के बाद विधायक कई विधायक दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं तो हैं तो कई निर्दलीय ही चुनावी मैदान में कूद रहे है। अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने आगामी 6 वर्ष के लिए उन्हें निष्कासित कर दिया है। विधायक अनूप नाग को उनके क्षेत्र से लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है।


उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस विधायक अनूप नाग का टिकट कटने के बाद से अन्तागढ़ विधानसभा का राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। टिकट कटने के बाद जहां अनूप नाग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस के लिए नई-नई मुश्किलें भी खड़ी हो रही है। कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। क्योंकि 300 कांग्रेसियों ने अपने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

पार्टी में लगा इस्तीफों का अम्बार

आपको बता दें, त्याग पत्र देने वालो में पीसीसी मेम्बर, ब्लॉक अध्यक्ष, छह कांग्रेसी जनपद सदस्य और ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस समेत तमाम कांग्रेसी शामिल हैं। त्याग पत्र देने वाले कांग्रेसियों का आरोप है कि, कांग्रेस संगठन में मनमानी की जाती है। जिसके चलते वे कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। गौरतलब है कि, एक दिन पहले जिला कांग्रेस प्रवक्ता समेत 29 कांग्रेसियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। वहीं आज इस्तीफे के सिलसिला बढ़कर 300 तक पहुंच गया है। जिसकी वजह से कांग्रेस को भारी नुकसान होने का कयास लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News