पत्नी घर पर थी, पति ने बाथरूम में लगा ली फांसी : चारामा थाने में पदस्थ आरक्षक की मौत से परिचित हैरान

आरक्षक सतीश उइके ने सुबह अपने व्हाट्सअप में बाय-बाय लिखकर बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। घर में मौजूद उसकी पत्नी ने जैसे ही आवाज सुनी वो तुरन्त बाथरूम की तरफ दौड़ी और आस पास के लोगों की मदद से सतीश को चारामा अस्पताल लेकर जा ही रही थी, लेकिन तब तक सतीश की मौत हो चुकी थी। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-04-09 13:30 GMT

कांकेर। कांकेर जिले के चारामा थाने में पदस्थ आरक्षक ने अपने किराये में मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक सतीश उइके ने सुबह अपने व्हाट्सअप में बाय-बाय लिखकर बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। घर में मौजूद उसकी पत्नी ने जैसे ही आवाज सुनी वो तुरन्त बाथरूम की तरफ दौड़ी और आस पास के लोगों की मदद से सतीश को चारामा अस्पताल लेकर जा ही रही थी, लेकिन तब तक सतीश की मौत हो चुकी थी।

सतीश अपनी पत्नी और 4 साल की बेटी के साथ चारामा में किराए के मकान में रहते थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे सतीश ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया जिससे उन्हें जानने वाले हर कोई हैरान है। सतीश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस के लिए उनकी मौत की गुत्थी उलझ गई है। सतीश की पत्नी और परिवार सदमे में है, जिसके चलते उनसे पूछताछ नहीं हो सकी है। दोपहर में आरक्षक सतीश के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद उनके पैतृक गांव जैसाकर्रा में अंतिम संस्कार किया गया। चारामा थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि आरक्षक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News