शहर की बड़ी समस्या से मिलेगी निजात : इस शहर के भीतर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नहीं प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन
शहर में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्कूल लगने और छूटने के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया है। जिले में कलेक्टर रजत बंसल ने शहर के भीतर से वाहनों की आवाजाही पर आज से कड़े प्रतिबंध लागू किये हैं। .... पढ़िए पूरी खबर...;
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार शहर की दशकों पुरानी समस्या का निदान होने वाला है। दरअसल जिले के कलेक्टर रजत बंसल ने आज से शहर के भीतर से वाहनों की आवाजाही को लेकर कड़े प्रतिबंध लागू किये हैं। शहर में लगातार बढ़ते सड़क हादसों की शिकायतों पर नवरात्रि और त्योहारी सीजन को देखते हुए, शहर के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
वाहनों की आवाजाही पर रोक
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर रजत बंसल ने आदेश जारी करते हुए बलौदाबाजार शहर में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्कूल लगने और छूटने के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया है। सुरक्षा और सुविधा की दृष्टिकोण से शहर के अंदर आने जाने वाली सड़क पर भारी वाहन, ट्रक, ट्रेलर का प्रवेश पर सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रवेश को तत्काल बंद कर दिया गया है।