बही 'परिवर्तन' की बयार : समाज की सोच और महिलाओं के जीवन में बदलाव की सच्ची कहानी लिख रहीं गीता राजपूत

यथा नाम, तथा गुण को चरितार्थ करता यह समूह अपनी महिला सदस्यों के जीवन में 'परिवर्तन' लाने की ओर अग्रसर है। जी हां... गीता राजपूत की अध्यक्षता में संचालित उनके समूह का नाम परिवर्तन ही है। पढ़िए उनके संघर्ष और सफलता की कहानी...;

Update: 2023-04-13 12:40 GMT

पूर्णिमा मंडल-रायपुर। महिलाएं ठान लें तो क्या नहीं कर सकतीं... इसी बात का साक्षात प्रमाण हैं दुर्ग जिले के बघेरा क्षेत्र की महिलाओं का एक समूह। यथा नाम, तथा गुण को चरितार्थ करता यह समूह अपनी महिला सदस्यों के जीवन में 'परिवर्तन' लाने की ओर अग्रसर है। जी हां... गीता राजपूत की अध्यक्षता में संचालित उनके समूह का नाम परिवर्तन ही है। परिवर्तन महिला स्व सहायता समूह। इस समूह की महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट बना रही हैं। गणवेश सिलाई, रंगोली, तीली के लड्डू, वाशिंग पाउडर, हर्बल गुलाल, धूपबत्ती आदि-आदि। उनके ये प्रोडक्ट गवाह हैं 'परिवर्तन' का। समाज में नित आ रहे बदलाव का और उनके जीवन में आने वाले उजियारे का। 

Delete Edit

एक से बने अनेक समूह

परिवर्तन महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गीता राजपूत ने हरिभूमि डाट को बताया कि, इस स्व सहायता समूह के एक-एक समूह में 10 से 12 सदस्य जुड़े हुए हैं। हमारी महिला स्व सहायता समूह के जरिए बहुत सारी महिला समूहों का गठन हुआ है। इसमें हर समूह में कुछ न कुछ बनाने का काम चल रहा है। हमारा जो एक समूह है, उसमें स्वास्थ्य केंद्र बघेरा में पीएससी में खाना सप्लाई होता था। मरीजों के लिए हमारी समूह में गणवेश सिलाई भी किया गया था। प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी से लेकर दीपावली तक रंगोली का कार्य भी किया जाता है। 

लड्डू से वाशिंग पाउडर निर्माण तक पहुंची

जनवरी माह में तीली लड्डू बनाया जाता है। अभी सिलाई का कार्य चल रहा है। ध्वज सिलाई के साथ ही होली में हर्बल गुलाल भी बनाया गया था। धूपबत्ती का निर्माण भी किए हैं और हमारी एक और समूह है जो वाशिंग पाउडर भी बना रही है। अब हम सभी चाहती हैं कि हमारा जो प्रोडक्ट है, वह मार्केट में तक पहुंचे। साथ ही हम सभी महिलाएं और कई तरह के प्रोडक्ट का निर्माण कर सकें।

सीएम के सामने बेबाकी से आईं चर्चा में

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में सीएम श्री बघेल जब अपनी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दुर्ग-भिलाई पहुंचे तो परिवर्तन समूह की अध्यक्ष गीता राजपूत ने अपनी बेबाकी से सबका ध्यान खींचा। अपनी बात रखने की उनकी इसी बेबाकी के चलते सीएम बघेल भी बोल पड़े थे कि एकदम स्मार्ट हो तुम। देखिए वीडियो- 


Tags:    

Similar News