महिला बेच रही थी अवैध शराब : पुलिस पहुंची तो उसके पास मिला देशी का 60 पौवा

अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 60 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब भी जब्त कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर....;

Update: 2023-02-26 12:33 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। उरला पुलिस अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक महेश्वरी और नगर पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा समन्वय के साथ अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी महिला को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि हीरानगर अछोली में एक महिला राज कुमारी टण्डन अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रही है। जब उरला पुलिस इसकी जांच करते हुए आरोपी महिला के घर पहुंची तो देखा कि महिला ने देशी मसाला शराब पास के ही नाली में छुपारखा है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से 60 पौवा, जिसकी कीमत 6600 रूपए है, जब्त कर लिया गया। फिर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आबकारी विभाग को सौंप दिया। आबकारी विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News