Delhi Fire: कीर्ति नगर के एक फैक्टरी में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Delhi Fire: आनन-फानन में दमकल विभाग (Fire Department) को सूचित किया गया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत की खबर सामने नहीं आई है। वहीं आग लगने की वजह को तलाशा जा रहा है। इसकी जानकारी दमकल विभाग के अधिकारियों ने दी है।;

Update: 2021-08-04 11:21 GMT

Delhi Fire दिल्ली के कीर्ति नगर (Kirti Nagar) इलाके में आग (Fire Breaks) लगने की घटना सामने आई है। यहां एक फर्नीचर फैक्ट्री ( Furniture Factory) की छत पर आग लग गई। जिसके बाद फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल विभाग (Fire Department) को सूचित किया गया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत की खबर सामने नहीं आई है। वहीं आग लगने की वजह को तलाशा जा रहा है। इसकी जानकारी दमकल विभाग के अधिकारियों ने दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कीर्ति नगर के एक फैक्ट्री में आग लग गई। ये आग फैक्ट्री की छत पर लगी थी। यहां पर लोगों की हमेशा भीड़ होती है। सूचना मिलने पर दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी की छत पर एयर कंडीशनर में आग लगने की सूचना मिली। वहां रखे कुछ फर्नीचर में भी आग लग गई।

उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिये घटनास्थल पर दमकल की सात से आठ गाड़ियां भेजी गईं। दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। इस आग में किसी प्रकार का जान और माल की हानि नहीं हुई है। दमकल विभाग ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन सर्च अभियान अभी जारी है। वहीं बताया जा रहा है कि एयर कंडिशन में आग लगी थी। लेकिन फिर भी आग लगने की सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tags: