Delhi Lake: अब बोटिंग के लिए नहीं जाना होगा दूर, दिल्ली की झील में फिर उतरेगी बोट, सरकार ने इसलिए लिया यह बड़ा फैसला

Delhi Lake: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बागवानी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान झील में नौका विहार बंद कर दिया गया। संक्रमण के मामले कम हो गए और विभिन्न पार्कों में मनोरंजन गतिविधियों भी शुरू हो गयी है इसलिए पर्यटकों ने झील में नौका विहार चलाने की मांग पर इसे दोबारा से शुरू किया जा रहा है।;

Update: 2021-08-17 12:02 GMT

Delhi Lake दिल्ली सरकार (Delhi Government) द्वारा नैनी झील (Naini Lake) को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने के लिए अब इस झील में नौका चलाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग (Tourism Department) ने इस बारे में आज जानकारी दी है। आपको बता दें कि नैनी झील उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत मॉडल टाउन (Model Town) में स्थित है। यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जहां लोग नौका विहार के लिए आते हैं। झील में नौका विहार 14 अगस्त से शुरू की गई है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण (Delhi Coronavirus) बढ़ने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया गया है।

पर्यटकों के मनोरंजन के साधन उपलब्ध किए गए

हाल में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों को हटाने के बाद नौका विहार सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया गया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बागवानी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान झील में नौका विहार बंद कर दिया गया। संक्रमण के मामले कम हो गए और विभिन्न पार्कों में मनोरंजन गतिविधियों भी शुरू हो गयी है इसलिए पर्यटकों ने झील में नौका विहार चलाने की मांग पर इसे दोबारा से शुरू किया जा रहा है।

पर्यटन विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी

उत्तरी दिल्ली में स्थित नैनी झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। यह करीब चार महीने से बंद थी। नैनी झील उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत मॉडल टाउन में स्थित है। यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां लोग नौका विहार के लिए आते हैं। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि झील में नौका विहार इस साल 14 अगस्त को बहाल की गयी।

Tags: