दिल्ली में व्हाइट फंगस का कहर, संक्रमण से महिला की आंतों में हुआ छेद, सर गंगाराम अस्पताल ने दी जानकारी

बायोप्सी से पता चला आंतों का हाल अस्पताल के डॉ. अनिल अरोड़ा के मुताबिक कि आंत से निकाले गए टुकड़ों की बायोप्सी से हमें पता चला कि आंतों में व्हाइट फंगस है जिसने आंतों के अंदर खतरनाक फोड़ेनुमा घाव कर दिए थे जिसकी वजह से खाने की पाइप से लेकर छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद हो गए थे।;

Update: 2021-05-27 05:36 GMT

Delhi White Fungus दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के बीच ब्लैक और व्हाइट फंगस (Black Fungus) के मामले लगातार बढ़ रहे है। इस बीच, यहां व्हाइट फंगस का एक मामला सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में सामने आया है, जिसमें फंगस के कारण महिला की आंतों में छेद हो गया। ये दुनिया में पहला केस है जिसमें फंगस के कारण शरीर को पूरी तरह नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के मुताबिक, 49 साल की एक महिला 13 मई 2021 को सर गंगा राम अस्पताल के इमरजेंसी में लाई गई थीं। तब उसके पेट में असहनीय दर्द था एवं उल्टियों के साथ वह कब्ज़ से पीड़ित थी।

महिला कैंसर से थी पीड़ित

महिला कैंसर से पीड़ित थी और कुछ वक्त पहले ही उसकी कीमोथेरेपी भी हुई थी। जब अस्पताल में उसका सीटी स्कैन किया गया, तो आंतों में छेद होने का पता लग पाया. अस्पताल में चार घंटे चली सर्जरी के बाद महिला की फ़ूड पाइप, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद कर दिया एवं द्रव्य लीक को रोक दिया। बायोप्सी से पता चला आंतों का हाल अस्पताल के डॉ. अनिल अरोड़ा के मुताबिक कि आंत से निकाले गए टुकड़ों की बायोप्सी से हमें पता चला कि आंतों में व्हाइट फंगस है जिसने आंतों के अंदर खतरनाक फोड़ेनुमा घाव कर दिए थे जिसकी वजह से खाने की पाइप से लेकर छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद हो गए थे।

विश्व में ऐसा पहला मामला

डॉ. अरोड़ा के मुताबिक, स्टेरॉयइड के इस्तेमाल के बाद ब्लैक फंगस के द्वारा आंत में छेद होने के कुछ मामले हाल ही में सामने आए हैं। लेकिन व्हाइट फंगस द्वारा कोविड-19 इन्फेक्शन के बाद खाने की नली, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद करने का मामला यह विश्वभर में पहला है। इतना ही नहीं, जांच में पता चला कि मरीज की कोविड-19 एंटीबॉडी लेवल भी बढ़े हुए थे। खून की जांच करने पर शरीर के अंदर व्हाइट फंगस बढ़ा हुआ मिला। अभी इस वक्त मरीज सर्जरी के बाद ठीक है और कुछ दिनों के बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी।

Tags: