Ambala : विदेश भेजने के नाम पर 2 लोगों से लाखों की ठगी
विदेश भेजने के नाम पर पंजाब के 2 लोगों के साथ 6.70 लाख रुपए की ठगी हो गई। आरोपियों ने 15 दिन के भीतर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था। तीन महीने तक धक्के खाने के बाद परिवादियों ने एसपी को शिकायत दी। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है।;
Ambala : विदेश भेजने के नाम पर पंजाब के 2 लोगों के साथ 6.70 लाख रुपए की ठगी हो गई। आरोपियों ने 15 दिन के भीतर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था। तीन महीने तक धक्के खाने के बाद परिवादियों ने एसपी को शिकायत दी। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है।
पंजाब के गांव सरुस्तीगढ़ के कर्म चंद और गांव मोहीकलां के जसबीर सिंह ने बताया कि छोटा खुड्डा गांव के एजेंट अशोक कुमार और अजय कुमार ने उन्हें क्रॉएशिया भेजने के नाम पर 7 लाख रुपए लेने की बात की थी। कर्मचंद अपने बेटे आकाशदीप को विदेश भेजना चाहता था जबकि जसबीर कुमार खुद विदेश जाना चाहता था। उन्होंने एजेंट अशोक कुमार से मुलाकात की। आरोपी ने 15 दिन के अंदर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। उन्होंने 2-2 लाख रुपए एडवांस दिए थे। इसके बावजूद आरोपी ने झूठे लारे लगाकर उनसे डेढ़-डेढ़ लाख रुपए और हड़प लिए। उन्होंने एक होटल में 24 जून को आरोपी को रकम दी थी, जिसकी उनके पास एक वीडियो भी है। आरोपियों के पास कुल 7 लाख रुपए गए हुए हैं। इनमें से कुछ पेमेंट गूगल-पे से की थी। कर्म चंद ने बताया कि आरोपी ने उसके बेटे और जसबीर सिंह से रकम भी हड़प ली और विदेश भी नहीं भेजा। काफी विरोध करने के बाद आरोपी ने मात्र 30 हजार रुपए वापस लौटाए। आरोपी उसके फोन तक नहीं उठाता। बार-बार झूठे आश्वासन दे रहा है। महेश नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।