Babita Phogat ने खेल विभाग के उपनिदेशक पद से इस्तीफा दिया
बबीता फौगाट ने खेल विभाग के प्रधान सचिव को अपना इस्तीफा भेजा है। बबीता के चचेरे भाई राहुल फौगाट ने पुष्टि करते हुए बताया कि बबीता ने सक्रिया राजनीति के लिए इस्तीफा दिया है;
चरखी दादरी। गत विधानसभा चुनाव में दादरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व अंतर्राष्ट्रीय रेसलर बबीता फौगाट (Babita Phogat) ने बुधवार को खेल विभाग के उपनिदेशक पद से इस्तीफा(Resignation) दे दिया। बबीता फौगाट ने खेल विभाग के प्रधान सचिव को अपना इस्तीफा भेजा है।
बबीता के चचेरे भाई राहुल फौगाट ने पुष्टि करते हुए बताया कि बबीता ने सक्रिया राजनीति के लिए इस्तीफा दिया है। बबीता खेल विभाग में व्यस्त होने के कारण राजनीति के लिए कम समय रहता था। बबीता अब प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह सक्रिया होना चाहती हैं। जिसके लिए प्रधान सचिव को इस्तीफा भेजा गया है।
बबीता रेसलिंग में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट में खेले गए 53 किलो महिला कुश्ती स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ में रजत और ग्लास्गो में 2014 में स्वर्ण पदक जीता था। उनके पिता और कोच महावीर फोगाट को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बबीता 2019 में दादरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी भी रह चुकी हैं।