Bahadurgarh : जन्माष्टमी पर जमकर बरसे बदरा, निकासी के दावे हुए हवा हवाई

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई। एक घंटे से अधिक समय तक हुई बरसात के चलते मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं प्रशासन के पानी निकासी के दावे हवा-हवाई हो गए।;

Update: 2023-09-07 14:04 GMT

Bahadurgarh : कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई। एक घंटे से अधिक समय तक हुई बरसात के चलते मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं प्रशासन के पानी निकासी के दावे हवा-हवाई हो गए। जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। एक घंटे हुई बरसात के कारण कुल 37 एमएम बरसात दर्ज की गई।

पिछले कुछ दिनों से उमसभरी गर्मी पड़ रही थी। वीरवार की दोपहर तक भी यही स्थिति थी। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और तेज बरसात शुरू हो गई। बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज बरसात हुई। बरसात के चलते मौसम में थोड़ी सी नमी महसूस हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। इलाके में कुल 37 एमएम बरसात दर्ज की गई। बरसात के चलते झज्जर रोड, मेन बाजार सहित विभिन्न मार्गों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया। लोगों के वाहन फंस गए, जिसके कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं निचली कॉलोनियों में भी जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतें हुई।

बारिश होने पर उमसभरी गर्मी से मिली निजात

नारनौल के कनीना क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व पर बारिश होने से मौसम खुशगवार बन गया। दोपहर के समय हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से निजात मिली। वहीं कपास व बाजरे की पछेती फसल को लाभ हुआ। सिंचाई के अभाव में फसल दम तोड़ने लगी थी, जिससे कुछ हद तक राहत मिली है। किसानों ने खुशी जताई। कटाई की जा चुकी बाजरे की फसल में नुकसान की संभावना है। 

यह भी पढ़ें - Kurukshetra : एचएसजीएमसी एडहॉक कमेटी के भूपिंदर सिंह बने प्रधान, रमणीक मान बने महासचिव

Tags: