हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन : धान खरीद में धांधली पर मंडी बोर्ड के कई अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड

हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने करनाल की मंडी में हुई धान खरीद धांधली में जांच के आदेश दिए थे।;

Update: 2022-11-17 14:41 GMT

धान खरीद में हुई धांधली पर हरियाणा सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। करनाल की मंडी से जुड़े इस मामले में मंडी बोर्ड के 12 अधिकारियों और कर्मचारियाें को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।  हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड अंबाला के एक अधिकारी हवा सिंह पर भी सस्पेंशन की गाज गिरी है।

वहीं सस्पेंड हुए अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में करनाल के 3 मंडी सुपरवाइजर अश्वनी मेहरा, दीपक त्यागी, जयप्रकाश, 4 ऑक्शन रिकॉर्डर सुरेश, प्रदीप श्योराण, प्रदीप मलिक व सोमबीर और सेक्टरी कम-ईओ सुंदर सिंह शामिल हैं। हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने करनाल की मंडी में हुई धान खरीद धांधली में जांच के आदेश दिए थे।



Tags: