Boxer अमित पंघाल के दादा का निधन

तीन दिन पहले तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें रोहतक के एक निजी हस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार दोपहर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।;

Update: 2020-06-18 10:43 GMT

रोहतक। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के दादा कप्तान जगराम पंघाल का गुरुवार को निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के कारण कप्तान जगराम पंघाल ने अंतिम सांस ली। गुरुवार शाम चार बजे कप्तान जगराम पंघाल का अंतिम संस्कार उनके गांव में ही किया जाएगा। 

गौरतलब है कि कप्तान जगराम पंघाल के तीन बेटे है, जिसमें सबसे बड़ा बेटा सेना से रिटायर्ड है, जबकि शेष दोनों बेटे गांव मायना में ही खेती करते हें। इनके सबसे छोटा अमित पंघाल अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में अपना नाम कमा चुका है। उनके निधन पर खेल जगत, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने संवेदना प्रकट की है।

Tags: