Weather Today : लोहड़ी पर्व पर कोहरे की चादर में लिपटा पूरा हरियाणा, महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा

हवाओं की गति में कमी की वजह से धुंध और कोहरे में इजाफा होने की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने से 10-20 मीटर तक की विजिबिलिटी दर्ज हुई है। हरियाणा में आज सबसे ठंडा महेंद्रगढ़ रहा और दूसरे स्थान पर बालसमंद और तीसरे पायदान पर नारनौल रहा।;

Update: 2022-01-13 08:24 GMT

Weather Update Haryana :  हिमालय पर्वत की उत्तरी बर्फीली पवनों ने हरियाणा दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाई कंपकंपा देने वाली ठिठुरन, और पूरा इलाका कोहरे और धुंध की सफेद चादर में लिपट गया। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भारी मात्रा में हिमपात होने के कारण हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत के राज्यों में ठंड ने और कोहरे ने अपने तीखे तेवरों से आगाज कर दी है

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हवाओं की गति में कमी की वजह से धुंध और कोहरे में इजाफा होने की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने से 10-20 मीटर तक की विजिबिलिटी दर्ज हुई है। हरियाणा में आज सबसे ठंडा महेंद्रगढ़ रहा और दूसरे स्थान पर बालसमंद और तीसरे पायदान पर नारनौल रहा।

बृहस्पतिवार को लोहड़ी पर्व पर सुबह कोहरे और धुंध के कारण सूर्य देव के दर्शन 8-9 बजे के आसपास होने से ठंड से राहत मिलने लगीं, परन्तु दोपहर बाद फिर से मौसम में बदलाव आया और बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी शुरू होने लगी और हवाओं में हल्की तेजी आने से फिर से ठंड का अहसास किया गया। हरियाणा में आने वाले तीन -चार दिनों तक लगातार अभी और तापमान में गिरावट जारी रहेगी। कोहरे और ठंड की और कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की वजह से भारतीय मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक पूरे इलाके पर येलो और औरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

कंपकंपाती ठंड का असर का दौर इस सप्ताह तक जारी रहने की संभावनाएं हैं। शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व के यानि 14 जनवरी से फिर तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाओं के साथ दिन के तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन में इजाफा होगा। अगले कुछ दिन मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना रहने वाला है परन्तु अभी बारिश की संभावना नहीं है।

बृहस्पतिवार को हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर निम्नतम तापमान के गिरावट के आंकड़े निम्नलिखित हैं : 

 महेन्द्रगढ़ - 4.8°c

बालसमंड -  (हिसार )5.2°c

नारनौल-  5.3°c

सोनीपत- 5.7°c

सिरसा- 5.8°c

कैंथल- 6.1°c

करनाल- 6.5°c

गुरुग्राम- 6.6°c

रोहतक- 8.0°c

फतेहाबाद 8.2°c

हिसार- 8.4°c

 यमुनानगर- 9.3°c

भिवानी- 9.9°c

अम्बाला- 9.9°c

पंचकूला- 10.4°c

Tags: