मौसम की जानकारी:-जिले में घने कोहरे का असर, दो रोडवेज समेत चार वाहन आपस में भिडे, दर्जनों लोग घायल
हरियाणा राज्य के यमुनानगर जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी। मंगलवार को जिले में घने कोहरे का असर दिखाई दिया। धुंध के कारण कलानौर-कैल बाइपास हाइवे पर गांव तिगरा के नजदीक पंजाब, उत्तर प्रदेश रोडवेज समेत चार वाहन आपस में भिड़ गए।;
हरियाणा राज्य के यमुनानगर जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी। मंगलवार को जिले में घने कोहरे का असर दिखाई दिया। धुंध के कारण कलानौर-कैल बाइपास हाइवे पर गांव तिगरा के नजदीक पंजाब, उत्तर प्रदेश रोडवेज समेत चार वाहन आपस में भिड़ गए।
जिससे दोनों बसों में सवार करीब दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। हालांकि घायल सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को जिले में सुबह ही घना कोहना छा गया। सड़कों पर वाहन रेंगकर चल रहे थे। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
जानकारी के अनुसार कलानौर-कैल बाइपास हाइवे पर गांव तिगरा के नजदीक एक ट्रक जा रहा था। उसके पीछे पंजाब रोडवेज की बस तथा उसके पीछे उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस जा रही थी। बसों के पीछे ही एक कार थी। धुंध के कारण आगे चल रहे ट्रक के सामने कुछ वाहन आ गया। जिस कारण ट्रक चालक को अचानक से बे्रेक लगाने पड़े।
जिस कारण उसके पीछे चल रही पंजाब व उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसें तथा कार आपस में भिड़ गई। जिससे दोनों बसों में के शीशे पूरी तरह से टूट गए और बसों में सवार दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत
जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी बंजारा निवासी 23 वर्षीय दिनेश तथा उसका दोस्त गांव भेड़थल निवासी 30 वर्षीय सौरभ मानकपुर स्थित एक कंपनी में काम करते थे। मंगलवार सुबह दोनों यमुनानगर में किसी काम से आए थे।
करीब 11 बजे जब वह वापिस लौट रहे थे तो गांव भूखड़ी के नजदीक मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त घायल हो गए। आरोपित डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनकी मौत हो गई।