फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, फिर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज
महिला थाना पुलिस ने पुलिस कर्मी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।;
हरिभूमि न्यूज. जींद
फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म (Misdeed) करने तथा मारपीट करने पर महिला थाना पुलिस ने एक पुलिसकर्मी (Policeman) के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
शहर थाना इलाके की एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग दो-तीन माह पहले पुलिस कर्मी उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। जिसके बाद मोबाइल नम्बरों का आदान प्रदान हो गया और बातचीत का सिलसिला शुरु हो गया। गत 13 अक्टूबर शाम को पुलिसकर्मी ने उसे शहर के होटल में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।
बाद में पीडि़ता महिला थाना पहुंची और पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित पुलिस कर्मी के खिलाफ दुष्कर्म करने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित पुलिस कर्मी हांसी पुलिस में ड्यूटीरत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना की जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि आरोपित पुलिस कर्मी की फेसबुक पर दोस्ती थी। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।