Breaking News : मेदांता अस्पताल से वापिस सुनारिया जेल भेजा गुरमीत राम रहीम, जानें वजह
राम रहीम को हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव और उसके बाद कोरोना रिपोर्ट निगेटिव बताई गई थी। इसके बाद भी अस्पताल में उपचार चल रहा था।;
हरिभूमि न्यूज : रोहतक
साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मेदांता में उपचार करवाने के बाद वापिस सुनारियां जेल भेज दिया गया है। बाबा को गुुरुग्राम से भारी सुरक्षा के बीच जेल लाया गया। अब उसका स्वास्थ्य ठीक बताया गया है। राम रहीम को हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव और उसके बाद कोरोना रिपोर्ट निगेटिव बताई गई थी। इसके बाद भी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
बृहस्पतिवार दोपहर को मेदांता अस्पताल में टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरमीत सिंह को छुट्टी दी गई है। जिस पर वह सुनारिया जेल में पहुंच गया है। राम रहीम को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वहां से रवाना कर दिया गया था। कुछ दिन पहले राम रहीम की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे रोहतक पीजीआई में लेकर जाया गया था। जहां से जांच के लिए पुलिस की टीम उसे मेदांता के अस्पताल में ले गई। जहां कोविड रिपोर्ट में वह संक्रमित मिला। लेकिन दो दिन बाद जब रिपोर्ट की गई तो वह निगेटिव मिला। लेकिन अस्पातल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छुट्टी नहीं दी। जिसके बाद सभी रिपोर्ट आने पर अस्पताल प्रशासन ने छुट्टी दे दी है।