Nuh : एडीजीपी ममता सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
नूंह में शांति व भाईचारा फिर से कायम हो सके, इसके लिए एडीजीपी ममता सिंह जिले में ही दलबल के साथ डटी हुई हैं। लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात का जायजा लेकर जरूरी दर्शन निर्देश जारी कर रही हैं। उन्होंने बैठक कर अधिकारियों को भी उचित दिशा निर्देश दिए है।;
Nuh : नूंह शोभायात्रा में हुई हिंसा के बाद से एडीजीपी कानून व्यवस्था ममता सिंह ने नूंह में डेरा डाला हुआ है। इलाके में शांति व भाईचारा फिर से कायम हो सके, इसलिए ममता सिंह नूंह जिले में ही दलबल के साथ डटी हुई हैं। लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात का जायजा लेकर जरूरी दर्शन निर्देश जारी कर रही हैं। शनिवार को लघु सचिवालय नूंह परिसर में उपायुक्त कार्यालय में एडीजीपी ममता सिंह ने एडीजीपी एम रवि किरण साउथ रेंज रेवाड़ी के अलावा पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारनिया की मौजूदगी में नूंह हिंसा मामले को देख रहे तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
एडीजीपी ममता सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर रिव्यू मीटिंग की है। रिव्यू करके जो आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, वह अधिकारियों को दिए हैं। बजरंग दल के जिन लोगों ने आगामी यात्रा के लिए जो दोबारा परमिशन मांगी थी, वह उनके संज्ञान में नहीं है। मोनू मानेसर के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज हुआ है, ऐसा उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि 60 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 11 लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया के मुकदमें दर्ज हुए है। इसके अलावा हत्या व हत्या के प्रयास के मुकदमें दर्ज हैं। तकरीबन 260 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच अभी चल रही है। नाजायज लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूछताछ के बाद निर्दोष लोगों को छोड़ा जा रहा है, जो दोषी हैं उनको ही गिरफ्तार किया जा रहा है। तावडू थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदपुर अहिर गांव में देर रात मुस्लिम समुदाय के दूधिया के साथ हुई मारपीट के मामले में उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। इसके बारे में पुलिस कप्तान ज्यादा जानकारी दे सकते हैं।