घर में हो रहा था देह व्यापार : आठ महिलाएं और चार पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले

पकड़े गए पुरुषों में छात्र भी शामिल हैं, सभी को महिला थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।;

Update: 2021-04-02 12:44 GMT

हरिभूमि न्यूज. कैथल

महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बलराज नगर ड्रेन के निकट छापा मारकर एक मकान से वेश्यावृत्ति का धंधा का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आठ महिलाओं और चार पुरुषों को हिरासत में ले लिया। मौके पर कुछ महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में भी पाए गए थे।

पकड़े गए पुरुषों में छात्र भी शामिल हैं। सभी को महिला थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घर से पुलिस को काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिला है। गौरतलब है कि बलराज नगर में कई माह से इस प्रकार के अनैतिक कार्य के चलने की सूचना थी। करीब दो साल पहले भी पुलिस ने इस एरिया में रेड करके दो महिलाओं को पकड़ा था।

महिला थाना प्रभारी डा. नन्ही देवी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलराज नगर स्थित एक महिला अपने घर में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। पुलिस ने एक टीम बनाकर घर में रेड की गई। रेड के दौरान वहां से आठ महिलाएं और चार पुरुषों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags: