Corona : हरियाणा में कोरोना से राहत, आज महज इतने केस मिले

शुक्रवार को 148 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 1293 रह गए हैं।;

Update: 2021-07-02 15:13 GMT

हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने वाली है। शुक्रवार को प्रदेश में केवल 76 केस मिले और 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं 148 लोगों ने कोरोना को मात दी  जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 1293 रह गए हैं। प्रदेश मेंं अब तक कोरोना के कुल 768800 केस मिल चुके हैं जिनमें से 758046 लोग ठीक हाे चुक हैं और 9461 लोगाें की मौत हो चुकी है। 

शुक्रवार को कहां कितने केस मिले

शुक्रवार को गुरुग्राम में 14, फरीदाबाद में एक, सोनीपत में छह, हिसार में चार, अंबाला में तीन, करनाल में एक, पानीपत में एक, रोहतक में दो, रेवाड़ी में चार, पंचकूला में चार, कुरुक्षेत्र में दो, यमुनानगर में दो, सिरसा में चार, महेंद्रगढ़ में एक, भिवानी में नौ, झज्जर में एक, पलवल में दस, फतेहाबाद में चार, कैथल में तीन, जींद, नूंह और चरखी दादरी में कोई केस नहीं मिला।

Tags: