Tiktok Star Sonali Phogat की चप्पल कांड में गिरफ्तारी, तुरंत जमानत

भाजपा नेता सोनाली फोगाट (Tiktok Star Sonali Phogat) ने मार्केट कमेटी सचिव को मारे थे चप्पड और थप्पड। पुलिस के सामने सोनाली फोगाट ने आज दी गिरफ्तारी और आज ही अदालत ने उन्हें जमानत देदी।;

Update: 2020-06-17 09:17 GMT

हिसार। Tiktok Star Sonali Phogat की चप्पल कांड में गिरफ्तारी के बाद आज ही उन्हें जमानत भी मिल गई है। मार्केट कमेटी सचिव के साथ मारपीट और चप्पल कांड के बाद पुलिस ने उनपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सोनाली फोगाट को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया था और  जांच की बात कही थी। इस मामले में बिनैन खाप के बीच में आने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बन रहा था। 

मिली सूचना के अनुसार सोनाली फोगाट खुद ही गिरफ्तारी देने पुलिस के पास पहुंची थी। उनके वकीलों ने इसके साथ ही जमानत के कागजात भी तैयार करवा रखे थे और उन्हें हाथों हाथ जमानत भी मिल गई है। हालांकि गिरफ्तारी देते हुए Tiktok Star Sonali Phogat के पुराने तेवर गायब थे। मास्क लगाकर पहुंची Tiktok Star Sonali Phogat पत्रकारों से भी कुछ नहीं बोली और चुपचाप वहां से निकल गई। 

मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह की तरफ वकील महेंद्र सिंह नैन ने हालांकि अदालत में जमानत का विरोध जताया था। सोनाली फोगाट के वकील दलीप जाखड का कहना था कि ्क्रॉस केस है, दो एफआईआर है इसलिए ट्रायल चलने के बाद इस क्राइम का बैकग्राउंड सामने आ जाएगा। इस पर अदालत ने नियमित जमानत दे दी। ैवंद

Tags: