सोनीपत : बदमाशों ने शराब ठेकेदार को गोलियों से भूना, भाई व एक अन्य घायल

गांव लिवासपुर निवासी सुखविंद्र उर्फ धौला शराब ठेकेदारी का काम करता था। वह शुक्रवार सुबह अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर घर के पास गली से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइकों व कार में सवार होकर आए करीब दस हमलावरों ने उसे घेर लिया। उन्होंने उसकी बेटी को उसकी गोद से उतार दिया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की दी।;

Update: 2020-10-09 08:41 GMT

सोनीपत। गांव लिवासपुर में शराब ठेकेदार की 10-12 गोली मारकर हत्या (killing) कर दी। गोली लगने से उसका भाई व गांव का संदीप भी घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती (Admitted to hospital) कराया गया। पुलिस ने शराब ठेकेदार के शव (Dead body) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गांव लिवासपुर निवासी सुखविंद्र उर्फ धौला शराब ठेकेदारी का काम करता था। वह शुक्रवार सुबह अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर घर के पास गली से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइकों व कार में सवार होकर आए करीब दस हमलावरों ने उसे घेर लिया। उन्होंने उसकी बेटी को उसकी गोद से उतार दिया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की दी। हमले में सुखविंद्र को 10-12 गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जब उसका भाई रवींद्र बाहर आया तो बचाव में उसके हाथ में भी गोली लग गई। इस दौरान गांव के संदीप को भी सीने में लगी गोली है। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने सुखविंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुखविंद्र पर करीब एक माह पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। तब सुखविंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह पहले गांव के जयंत व जोनी के साथ सांझेदारी में शराब ठेकेदारी करता था। बाद में मनमुटाव के चलते अलग-अलग काम करने लगे थे। जिसके बाद से वह रंजिश रखते थे। सुखविंद्र ने 4 सितंबर की रात को जयंत पर उसके सीने पर पिस्तौल रखकर गोली मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। लेकिन पिस्तौल नहीं चली थी। उसने शक्ति पर राड से सिर में हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। अब एक माह बाद उसकी हत्या कर दी गई।

Tags: