शहरवासियों का संघर्ष लाया रंग, फतेहाबाद में मिली बंदर पकड़ने की अनुमति

नगर परिषद प्रधान की पहल पर मुख्य वन संरक्षक गुरूग्राम ने हिसार वन्य जीव मंडल अधिकारी को पत्र जारी कर फतेहाबाद से बंदर पकड़ने की अनुमति दे दी है। अब इसका टेंडर नगर परिषद फतेहाबाद द्वारा जारी किया जाएगा।;

Update: 2023-02-23 17:31 GMT

हरिभूमि न्यूज. फतेहाबाद। बंदरों के आतंक से परेशान शहरवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। नगर परिषद प्रधान की पहल पर मुख्य वन संरक्षक गुरूग्राम ने हिसार वन्य जीव मंडल अधिकारी को पत्र जारी कर फतेहाबाद से बंदर पकड़ने की अनुमति दे दी है। अब इसका टेंडर नगर परिषद फतेहाबाद द्वारा जारी किया जाएगा। बता दें कि फतेहाबाद में बंदरों का आतंक मचा हुआ है। बुधवार को शहरवासियों ने एकत्रित होकर नगर परिषद में प्रदर्शन किया था।

नगर परिषद प्रधान राजेंद्र खिची ने बताया कि शहर से बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और जल्द ही फतेहाबाद शहर बंदरों के आतंक से मुक्त होगा। उन्होंने बताया कि शहर से पकड़े गए बंदरों को फिरोजपुर झिरका के जंगलों में छोड़ा जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इसको लेकर शहरवासियों ने बीते दिन रोष प्रकट किया था। नगर परिषद में हंगामे के दौरान ही चेयरमैन राजेन्द्र खिची ने इस समस्या को लेकर तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी और मुख्य वन संरक्षक गुरूग्राम को पत्र भेजा गया। इस पत्र के बाद अब गुरूग्राम ने हिसार विभाग को बंदर पकड़ने की अनुमति जारी कर दी है। राजेंद्र खिची ने कहा कि शहर को जल्द ही बंदर मुक्त कर दिया जाएगा।

Tags: