Jhajjar में व्यापारियों ने किया बाजार बंद, फायरिंग के आरोपितों को पकड़ने की मांग

झज्जर में 4 दिन बीत जाने के बावजूद भी सब्जी मंडी के आढ़ती के मकान पर बदमाशों द्वारा फायर करने के आरोपितों को नहीं पकड़ पाने से व्यापारी नाराज हैं।;

Update: 2020-06-24 06:49 GMT

हरिभूमि न्यूज : झज्जर

व्यापारी के मकान पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग (Firing) करने के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद कर अपना रोष प्रकट किया और शहर में प्रदर्शन कर फायरिंग के आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

व्यापारी व्यापारी नेता महेंद्र बंसल और व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि बीते शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने शहर के सुमन सिटी स्थित सब्जी मंडी के आढ़ती के मकान पर एक के बाद एक ग्यारह फायर किए थे। जिसके चलते उसके परिवार में भय का माहौल है। वहीं फायरिंग की घटना के बाद से पूरे शहर में दहशत बनी हुई है। 4 दिन बीत जाने के बावजूद भी  आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर रहे तो व्यापारियों ने मजबूर होकर बाजार बंद करना पड़ा है।

उधर, व्यापारियों के बाजार बंद के चलते पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं खुफिया विभाग और सुरक्षा शाखा से जुड़े कर्मचारी भी पल-पल की गतिविधियों से अपने आला अधिकारियों को अवगत करवा रहे हैं। 

Tags: