करनाल में दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला रेफर किया है।;

Update: 2022-06-16 07:32 GMT

करनाल जिले में निगदू कस्बे के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन चपेट में आने बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नीलोखेड़ी निगदू स्टेट हाइवे 33 ए पर बुधवार रात को एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में निगदू निवासी (रिका 32 वर्षीय), निगदू निवासी करनैल सिंह (50 वर्षीय) और बिहार निवासी अर्जुन (30 वर्षीय) की मौके पर मौत हो गई। वहीं निगदू निवासी बलविंद्र ( 30 वर्षीय ) को गम्भीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि चारों तरावड़ी की एक राइस मिल में मजदूरी करते थे। बुधवार रात लगभग साढ़े 9 बजे इनकी बाइक गांव जांबा के पास अज्ञात वाहन से टकरा गए । बताया जा रहा है कि लकड़ी की भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली से यह हादसा हुआ है।

बलविंद्र उर्फ अजय को बाद में करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृत रिका के एक लड़का व दो लड़कियां हैं। करनैल के दो लड़के तथा एक लड़की है। रिका निगदू अनाज मंडी में एक दुकान पर जमादार का काम करता था। करनैल सिंह दिहाड़ी, मजदूरी का काम करता था। अपने काम के अलावा ये तरावड़ी के राइस मिल में काम करते थे। अर्जुन निगदू अनाजमंडी में लेबर की ठेकेदारी का काम करता था। जोकि सीजन खत्म होने के बाद राइस मिल में काम करता था। उसके परिवार के सदस्य सिरसा रहते हैं तथा पोस्टमार्टम उपरान्त उसके शव को परिजन सिरसा ले गए। एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता लग पाएगा।

Tags: