Weather Update : कल से बारिश की संभावना, हरियाणा सहित देश के ये राज्य हो जाएं सावधान, IMD ने दिया यह अपडेट

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के चलते मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश व बिहार में 20 अगस्त को दोपहर या रात से बारिश का दौर शुरू होगा।;

Update: 2022-08-19 15:29 GMT

Mausam Ki Jankari

देश के सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ और गर्म बना हुआ है। जिस कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है और उमस और पसीने वाली गर्मी आगाज किए हुए है। हालांकि वर्तमान में अरब सागर की दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है जिससे सम्पूर्ण इलाके में दोपहर बाद बादल वाही देखने को मिल रही है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल ( हरियाणा ) के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में 19 अगस्त तक 319.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य से 6% अधिक बारिश दर्ज हुई है।

इस बार मध्य भारत में लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है जबकि उत्तर भारत में अधिक बारिश ना होने का प्रमुख कारण बंगाल की खाड़ी में बने रहे एक के बाद एक लो प्रेशर एरिया, और वेल मार्क लो प्रेशर एरिया, व गहरे निम्न दबाव क्षेत्र, जो उड़ीसा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश गुजरात महाराष्ट्र दक्षिण पूर्व राजस्थान की तरफ़ जा रहे थे। जिससे मानसून टर्फ रेखा भी इन्हीं इलाकों में बनी हुई थी। लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और गहरे निम्न दबाव थोड़ा थोड़ा उत्तर भारत की तरफ़ भी रुख करना शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और झारखंड आदि में मानसून की बारिश में तेजी आएगी।

19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के चलते सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश व बिहार में 20 अगस्त को दोपहर या रात से बारिश का दौर शुरू होगा। इस मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा व एनसीआर के पूर्वी हिस्से पर देखने को मिलेगा। 21 अगस्त को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर इस सिस्टम का प्रभाव देखने को मिलेगा, क्योंकि यह मौसम प्रणाली पूर्वी राजस्थान पर पहुंच जाएगी जिस कारण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में सम्पूर्ण इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे और 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यह मौसम प्रणाली 20 से 23 तक प्रभावी रहेगी। इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात महाराष्ट्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के इलाकों में देखने को मिलेगा।

हरियाणा व एनसीआर दिल्ली का मौसम 

हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 20 से 23 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना बन रही है। 20 अगस्त काे हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों और एनसीआर दिल्ली जबकि हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों और केन्द्रीय जिलों में 21 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है, साथ ही तेज गति से हवाएं चलेंगी। आज शुक्रवार को हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 33.0 से 37.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज होगी और मौसम सुहावना बन जाएगा।


Tags: