अमित शाह ने उत्तराखंड में लान्च की ये बड़ी योजना, किसानों को मात्र 2 रुपये किलो में मिल सकेगा पशु आहार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने देहरादून में उत्तराखंड सहकारिता विभाग द्वारा शुरू की जा रही घस्यारी कल्याण योजना (Ghasyari Kalyan Yojana) का शुभारम्भ किया। इस योजना से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी।;

Update: 2021-10-30 10:24 GMT

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) आज उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने देहरादून में उत्तराखंड सहकारिता विभाग द्वारा शुरू की जा रही घस्यारी कल्याण योजना (Ghasyari Kalyan Yojana) का शुभारम्भ किया। इस योजना से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी। वहीं उन्होंने कहा कि देवभूमि की रचना करने का काम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने किया था। न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। भाजपा भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसनी चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा।

आज उत्तराखंड में दूसरा बहुत बड़ा काम मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ है। उत्तराखंड में लगभग 1,000 एकड़ की खेती और 2,000 किसान मक्के की खेती करेंगे और वैज्ञानिक तरीके से पैष्टिक पशु आहार बनाने की योजना की शुरुआत हुई है। सहकारिता आंदोलन को कांग्रेस के राज में कमजोर कर दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता से जुड़े देश के करोड़ों किसान, महिलाएं, मजदूर, महिलाएं, इन सबके कल्याण के लिए बहुत बड़ा काम किया है।

मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत 30 प्रतिशत सब्सिडी पर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसानों को पशु आहार दिया जाएगा। इस प्रकार के वैज्ञानिक तरीके के चारे से पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ-साथ पशुओं की दूध देनी की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती, ना वो गरीबों का सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है।

कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सत्ता हथियाकर उसका उपभोग करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी लोक कल्याण का कार्य नहीं कर सकती है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में विकास की बयार तभी आई, जब जनता ने पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाई। कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने वाले राज्यों में से एक उत्तराखंड है।

प्रधानमंत्री जी 5 नवंबर को केदारनाथ धाम में भगवान आदि शंकराचार्य जी की बहुत बड़ी मूर्ति का शुभारंभ करने वाले हैं, उसके साथ देश भर के शिवालयों को जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ का पुनर्निमाण आज पूरा होने वाला है। चार धाम यात्रा के लिए ऑल वेदर रोड का काम भी आज पूरा होने वाला है। उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में भी हर घर में नल से जल पहुंचाने का हमारा संकल्प है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि दिसंबर 2022 से पहले उत्तराखंड के हर घर में नल से जल पहुंचेगा और माताओं-बहनों को दूर से शुद्ध जल नहीं लाना होगा।

Tags:    

Similar News