Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में टला बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 5 लोग थे सवार
Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इसमें पांच तीर्थयात्री सवार थे।;
Uttarakhand: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया है। दरअसल, रुद्रप्रयाग में मौसम खराब होने के चलते एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का है। यह हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा था। हालांकि, समय से लैंडिंग होने के चलते हेलीकॉप्टर में सवार सभी सुरक्षित हैं। बता दें कि उत्तराखंड में मौसम खराब होने के चलते कई बार बड़े हादसा हुए हैं। अधिक जानकारी मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी...