Uttarakhand: नैनीताल में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी जीप, 8 लोगों की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;

Update: 2023-11-17 09:18 GMT

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यहां यात्रियों से भरी एक जीप गहरी खाई में गिर गई। जिसके चलते ये भीषण हादसा हो गया। हादसा के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने घायलों और लाशों को जीप से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जीप में कुल 11 मुसाफिर सवार थे, जिनमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इलाज के दौरान 2 की मौत

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर थी, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अभी भी कुछ घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दे रही है।

ओखलकांडा में हुआ हादसा

वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा ओखलकांडा में हुआ है। यहां पर डाल कन्या निवासी राजू पनेरू की जीप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने 8 लोगों के शवों को बरामद कर लिया है। इनके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

मृतकों की पहचान 

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र, धनी देवी w/o श्री रमेश पनेरू, रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद, देवी दत्त सुपुत्र ईश्वरी दत्त, योगेश पुत्र तुलसी प्रसाद, नरेश पनेरु पुत्र पूरन पनेरू, शिवराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह, नवीन सिंह पुत्र कुंवर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- Cyclone Midhili: तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात मिधिली, इन राज्यों में अलर्ट, दिल्ली में भी बरसेंगे बदरा

Tags:    

Similar News