Roorkee Boiler Explosion: रुड़की की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका, 17 मजदूर घायल

Roorkee Boiler Explosion: उत्तराखंड के रुड़की में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;

Update: 2023-09-21 09:29 GMT

Roorkee Boiler Explosion: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में बड़े हादसे की जानकारी सामने आ रही है। मंगलौर थाना क्षेत्र में एक बॉयलर फटने से बड़ा विस्फोट हुआ है। इसमें तकरीबन 17 मजदूर घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है। हालांकि, अभी तक किसी भी व्यक्ति के जान गंवाने की जानकारी सामने नहीं आई है। फैक्ट्री में धमाके की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची

फैक्ट्री में बॉयलर फटने की जानकारी पुलिस ने फायर ब्रिगेड के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम को भी दी और मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस की तरफ से बताया गया कि बॉयलर विस्फोट में झुलसे सभी कर्मचारी यूपी के मुजफ्फरनगर, देवरिया और बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। साथ ही, जानकारी देते हुए यह भी बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दिए बिना ही घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

पुलिस अधिकारी जांच में जुटे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक बॉयलर में विस्फोट होने के सटीक कारणों का पता नहीं लग पाया है। हालांकि, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लोहे के स्क्रैप में किसी गाड़ी का शॉकर था, जैसे ही स्क्रैप को गलाने के लिए भट्टी के अंदर डाला गया उसी वक्त शॉकर फट गया और हादसा हो गया। वहीं, पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News