राहुल गांधी उधम सिंह नगर में किसानों से बोले- मनमोहन सिंह का समय 'गोल्डन पीरियड' था, पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, मनमोहन सिहं (Manmohan Singh) का समय 'गोल्डन पीरियड' (Golden Period) क्यों था।;

Update: 2022-02-05 11:14 GMT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को उत्तराखंड (Uttarakhand) के उधम सिंह नगर में किसानों को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता नें भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, मनमोहन सिहं (Manmohan Singh) का समय 'गोल्डन पीरियड' (Golden Period) क्यों था। वह गोल्डन पीरियड इसलिए था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच साझेदारी थी। उस समय सरकार के दरवाज़े आपके लिए खुला करते थे, वह बंद नहीं थे। 

उस समय जब आप हमारे पास आते थे और जो आपके दिल में था चाहे वह किसान हो, मज़दूर हो वह बात आप हमें कह जाते थे। कभी हम कहते थे कि हम आपकी बात से सहमत नहीं है तो कभी कहते थे कि यह जो बात आपने बोली है यह आपने सही बोली है। उस समय भारत में प्रधानमंत्री था और आज के भारत में राजा है। प्रधानमंत्री सुनता है, उनके दरवाज़े किसान, मज़दूर, छोटे व्यापारियों के खुले थे। आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राजा हूं। राजा मज़दूर, किसान से बात नहीं करता। राजा ना सुनेगा ना बात करेगा। राजा सिर्फ़ निर्णय लेगा। 

बता दें कि आगमी दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में इन पांचों चुनावी राज्यों में राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों के नेता जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसके अलावा वे एक दूसरे पर तीखी बयानबाजी भी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News