उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा को बहुमत, जानें- हरीश रावत और धामी समेत कौन दिग्गज आगे हैं या पीछे
उत्तराखंड (Uttarakhand) की 70 विधानसभा सीटों के नतीजे आज घोषित किये जा रहा है। सुबह 8 बजे से ही रुझानों का सिलसिला जारी है।;
उत्तराखंड (Uttarakhand) की 70 विधानसभा सीटों के नतीजे आज घोषित किये जा रहा है। सुबह 8 बजे से ही रुझानों का सिलसिला जारी है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलता दिख रहा है। सुबह 10.16 बजे तक भारतीय जनता पार्टी 45 पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस (Congress) 20, आप (AAP) 01 और अन्य 4 पर आगे है। हालांकि, सीएम धामी (Cm Dhami) पिछड़ते हुए नज़र आ रहे हैं।
हरीश रावत और धामी समेत कौन दिग्गज आगे हैं या पीछे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से 905 वोटों से पीछे चल रहे हैं। लालकुआं सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी बढ़त बनाने के बाद 5 हजार वोटों से पिछड़ गए हैं। यहां पर बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने बढ़त बना ली है। बाजपुर सीट पर कांग्रेस के यशपाल आर्य पिछड़कर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
पिथौरागढ़ सीट से कांग्रेस के मयूख महर बढ़ बनाए हुए हैं। हरिद्वार के झबरेड़ा से कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं। चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह करीब 1700 वोट से आगे चल रहे हैं वहीं उधर देहरादून के राजपुर रोड सीट से भाजपा प्रत्याशी ख़ज़ान दास को 1700 वोटों से आगे चल रहे हैं।