Uttarakhand : CM पुष्कर धामी के सभी मंत्री है करोड़पति, जानिए इनकी एजुकेशन और नेटवर्थ
पुष्कर सिंह धामी (ushkar Singh Dhami) ने आज उत्तराखंड (Uttarakhand) के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (आर) ने मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली।;
पुष्कर सिंह धामी (ushkar Singh Dhami) ने आज उत्तराखंड (Uttarakhand) के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (आर) ने मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली।
उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद थे।
सौरभ बहुगुणा सितारगंज
सौरभ बहुगुणा सितारगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं। वह पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे हैं। वह सितारगंज (उत्तराखंड विधानसभा क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के पोते है। सौरभ बहुगुणा की तीसरी पीढ़ी भी राजनीति में सक्रिय है। अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल 7.83 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 3.73 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 4.12 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। सौरभ ने मध्य प्रदेश के एपीएस यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है।
सतपाल महाराज
सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) चौबट्टाखाल सीट से विधायक हैं। वह 2017 में भी इसी सीट से विधायक चुने गए थे और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। सतपाल महाराज सबसे अमीर नेता है। उनके के पास कुल 87.34 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। जिनमे 73 करोड़ अचल और 6 करोड़ की चल संपत्ति है। खास बात ये है कि सतपाल महाराज पर कोई देनदारी तक नहीं है।
प्रेम चंद्र अग्रवाल
प्रेम चंद्र अग्रवाल चार बार विधायक रह चुके हैं। वह बीजेपी सरकार में स्पीकर भी रह चुके हैं। प्रेमचंद अग्रवाल का जन्म 12 अप्रैल 1960 को डोईवाला में हुआ था। उनकी शिक्षा डोईवाला में हुई। वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की है।
गणेश जोशी
गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह मसूरी से विधायक हैं। गणेश रावत चार बार विधायक रह चुके हैं। उनके के पास कुल 64 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। जिनमे 61 करोड़ अचल और 3.33 करोड़ की चल संपत्ति है। गणेश जोशी की शिक्षा की बात करे तो वह 12वी पास है।
धन सिंह रावत
पिछली सरकार में धन सिंह रावत मंत्री भी थे। वे संघ से जुड़े रहे हैं। वह श्रीनगर सीट से विधायक हैं। उनके पास 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति हैं। जिसमें से जिनमे 4.7 करोड़ अचल और 1.8 करोड़ की चल संपत्ति है।
सुबोध उनियाल
सुबोध उनियाल पिछली सरकार में कृषि मंत्री थे। वह लोकदल और कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं। उनियाल नरेंद्रनगर से विधायक हैं। वह एनडी तिवारी के सलाहकार भी रह चुके हैं। उनके पास 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति हैं। जिसमें से जिनमे 8.6 करोड़ अचल और 7.8 करोड़ की चल संपत्ति है।
रेखा आर्य
रेखा आर्या तीन सरकारों में मंत्री रह चुकी हैं, वह सोमेश्वर से विधायक हैं। उनके पास 128 करोड़ से अधिक की संपत्ति हैं। जिसमें से जिनमे 107 करोड़ अचल और 21 करोड़ की चल संपत्ति है।
चंदन राम दास
बागेश्वर सीट से चंदन राम दास (Chandan Ram Das) विधायक हैं। वह लगातार चौथी बार आरक्षित सीट से जीते हैं। वे नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत 1980 में की थी।