Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से हैं परेशान और एक्सरसाइज करने में आता है आलस तो फॉलो करें ये चमत्कारी टिप्स...
बिना एक्सरसाइज किए आसानी से (Weight Loss Tips) घटाएं वजन, फॉलो करें यह बहुत ही आसान हुए चमत्कारी टिप्स।;
Weight Loss Tips: आजकल काम की वजह से हम सभी की जिंदगी बहुत ही ज्यादा स्ट्रेस्फुल होती जा रही है। हमारी लाइफ में अलग-अलग तरह की समस्याएं है और उनके अलग स्ट्रेस हैं, यही कारण है कि स्वास्थ्य पर उचित ध्यान देने का समय ही नहीं मिल पाता है। इसी बिगड़ते और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल के कारण हम वजन बढ़ने जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए बहुत से लोग एक्सरसाइज का विकल्प चुनते हैं और कुछ परहेज़ करते हैं। लेकिन इनमे कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पास या तो एक्सरसाइज करने का वक्त नहीं होता या फिर वो जानभूझकर व्यायाम (Exercise) से दूर भागते हैं। आज की यह खबर उन्हीं लोगों की सहायता के लिए है, क्योंकि आप बिना व्यायाम के भी अपना वजन कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके लिए आपको (weight loss tips in hindi) क्या करना होगा?
- डाइट में ऐड करें सब्जियां (Add vegetables to diet)
हरी सब्जियां सेहत के लिए कितनी अच्छी होती हैं, ये हम सभी जानते हैं। सब्जियां भारत के ही नहीं विश्व के हर किचन में आसानी से मिल जाती हैं। इन हरी सब्जियों का सेवन करने से आपका वजन तेजी से कम होता है। आप तवे पर भुनी हुई सब्जियां लंच, डिनर या फिर स्नैक के तौर पर खा सकते हैं। इसके साथ ही धुली हुई और कच्ची सब्जियों का सेवन भी किया जा सकता है।
- अखरोट (Walnut)
अखरोट तेजी से वजन घटाता है, अखरोट प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं। इससे आपको काफी ऊर्जा मिलती है, रोजाना एक से दो अखरोट खाने से आप लंबे समय तक जीवित और स्वस्थ भी रह सकते हैं।
- ब्लूबेरी (Blueberry)
ब्लूबेरी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, ब्लूबेरी फाइबर से भरपूर होती है जो आपकी भूख को दबा देती है। ब्लूबेरी खाने से आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है, इसलिए आप ज्यादा खाना नहीं खाते। ब्लूबेरी में पाए जाने वाले विटामिन सी, फाइबर, मैंगनीज और अन्य एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ब्लूबेरी को दही के साथ भी खाया जा सकता है।
- ओट्स (Oats)
ओट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यह टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए भी बहुत हैल्दी है। ओट्स में मौजूद हाई फाइबर सामग्री वजन घटाने में मदद करती है और उचित पाचन को बनाए रखने में मदद करती है। अपने आहार में ओट्स को शामिल करने से आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी।