आनंद महिंद्रा ने 'अच्छे दिन' को किया याद, Air India में इस सर्विस के लिए TATA से की दरख्वास्त
आनंद महिंद्रा ने जो तस्वीर ट्वीट की है वो 1949 के एयर इंडिया का लाउंज की है। उस समय मुंबई के शांता क्रूज हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का अलग से पैसेंजर डिपार्चर लाउंज होता था।;
महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कभी कोई मोटिवेशनल वीडियो (Motivational Video) तो कभी मजेदार वीडियो को रिट्वीट करते नजर आते हैं। इन दिनों एक बार फिर से आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए एयर इंडिया (Air India) की एक पुरानी सर्विस की फोटो शेयर की है। बता दें कि एयर इंडिया एक बार फिर से टाटा ग्रुप का हिस्सा बन गई है। इस लिहाज से उन्होंने अपने ट्वीट में टाटा ग्रुप से एक दरख्वास्त कर डाली।
आनंद महिंद्रा ने जो तस्वीर ट्वीट की है वो 1949 के एयर इंडिया का लाउंज की है। उस समय मुंबई के शांता क्रूज हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का अलग से पैसेंजर डिपार्चर लाउंज होता था। इस दौरान उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि, वो भी क्या समय था, जब हवाई यात्रा करना कोई हड़बड़ी नहीं, बल्कि शांति का काम होता था। टाटा समूह इस प्यारे लाउंज को मुंबई एयरपोर्ट पर कहीं एक टूरिस्ट अट्रैक्शन के तौर पर फिर शुरु करे।
बता दें कि आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट के बाद ही कई लोगों ने उस समय मुंबई की पुरानी तस्वीरें शेयर करनी शुर कर दी।