Trending : आनंद महिंद्रा ने बताया गड्ढों को भरने का समाधान, लोग बोले- यहां भ्रष्टाचार है

आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने गड्ढों को भरने को लेकर ध्यान केंद्रित किया है। उन्हें लगता है कि ये उत्पाद भारत के लिए आवाश्यक हो सकता है।;

Update: 2022-08-03 12:41 GMT

अगर आप भारत के रहने वाले हैं तो आप ये बखूबी जानते होंगे कि यहां पर हर गली, सड़क और रोड़ों पर गड्ढों की कितनी समस्या है। ये समस्या आम दिनों के साथ-साथ बरसात के मौसम में ज्यादा सामने आती है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से वो छुप जाते है और यही गड्ढ़े बाद में बड़े हादसों का कारण बनते हैं। भारत में चाहे कितनी भी सरकार आ जाए और चली जाए लेकिन शायद ही यहां रहने वाले लोगों की इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसी समस्या को देखते हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस बार वीडियो में उन्होंने ऐसे उत्पाद पर ध्यान केंद्रित किया गया है जो उन्हें लगता है कि भारत के लिए आवाश्यक हो सकता है।

इंडिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को नहीं जानता होगा। आनंद महिंद्रा इतने बड़े उद्योगपति होने के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। उनके सोशल मीडिया के पोस्ट कभी मोटिवेशनल होते हैं। तो कभी भावुक कर देने वाले होते हैं, तो वहीं कभी जुगाड़ू भी होते हैं। लेकिन इस बार का वीडियो थोड़ा अलग है। उन्होंने जो वीडियो इस बार शेयर किया है उसमे कम समय में सड़क के गड्ढों को ठीक किया जा सकता है। क्योंकि भारतीय सड़कों को अक्सर मरम्मत की जरूरत होती है। हालांकि पुरानी बनी हुई सड़को की मरम्मत में आमतौर पर लंबा समय लगता है। जो यातायात को रोकता है और उच्च रखरखाव लागत लेता है।

आनंद महिंद्रा के शेयर किए गए वीडियो (Social Media Video) में अमेरिकन रोड पैच नामक एक उत्पाद दिखाया गया है। यह डामर, पॉलीमर और जियोसिंथेटिक फाइबरग्लास से बना एक लचीला कार्डबोर्ड जैसी संरचना है। इसे बस किसी गड्ढे या सड़क के टूटे हुए हिस्से पर रखना है और उस पर दबाव डालना है। इससे जल्दी ही सड़क का पैच सड़क के साथ मिल जाता है और गड्ढे को भर देता है। आनंद महिंद्रा ने इसकी प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया कि यह ऐसा इनोवेशन है जो भारत के लिए आवश्यक है। ज़रूरत है कि बिल्डिंग/कंस्ट्रक्शन मटीरियल बनाने वाली कंपनियां ऐसा कुछ करें या इस कंपनी के साथ साझेदारी में इसे जल्द यहां लेकर आएं।

वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा के लोगों ने देख लिया है। कुछ लोगों को ये पसंद आया तो वहीं कुछ भारतीय इससे प्रभावित नहीं हुए। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि यह अद्भुत है। साथ ही कुछ लोगों ने बताया कि कैसे भारत में गड्ढे बहुत बड़े हैं और इसे फाइबरग्लास रोड पैच से ठीक नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारतीय सड़कों की खराब स्थिति के साथ वास्तविक समस्या नवीनतम तकनीक की कमी नहीं है बल्कि सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार है।

Tags:    

Similar News