हरियाणा: दो दोस्तों ने इंजीनियर की नौकरी छोड़ लगाया बिरयानी स्टॉल, लाखों में कर रहे कमाई

उन्हें वो भागदौड़ और बंधी हुई नौकरी पसंद नहीं थी। इसके बाद दोनों ने साथ में बिरयानी का स्टॉल खोलने का फैसला किया। अब वे अपने काम से खुश हैं और नौकरी से ज्यादा कमाते हैं।;

Update: 2022-03-11 10:17 GMT

अधिकांश लोग अक्सर अपनी 9-5 की नौकरियों से असंतुष्ट होते हैं, लेकिन कुछ नया करने के लिए एक स्थिर जीवन को पीछे छोड़ने की हिम्मत नहीं कर पाते। लेकिन हरियाणा (Haryana) के सोनीपत (Sonipat) में दो इंजीनियर जो अपने वेतन से नाखुश थे, उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और फूड बिजनेस शुरु कर दिया। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार इन दोनों इंजीनियर रोहित और सचिन ने मिलकर एक बिरयानी का स्टॉल खोला है। वहीं अब दोनों ही 9-5 की नौकरी छोड़कर बेहद खुश हैं। दोनों ने अपने स्टॉल का नाम 'इंजीनियर की वेज बिरयानी' रखा है।

बता दें कि, दोनों ने पांच साल तक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वहीं रोहित जहां पॉलिटेक्निक का छात्र था वहीं सचिन ने बीटेक की पढ़ाई की है। हालांकि दोनों अपनी नौकरी से खुश नहीं थे। उन्हें वो भागदौड़ और बंधी हुई नौकरी पसंद नहीं थी। इसके बाद दोनों ने साथ में बिरयानी का स्टॉल खोलने का फैसला किया। अब वे अपने काम से खुश हैं और नौकरी से ज्यादा कमाते हैं।

सचिन और रोहित अपने स्टॉल पर हाफ प्लेट बिरयानी 50 तो फुल प्लेट 70 की बेचते हैं। साथ ही दोनों बिरयानी के साथ स्पेशल ग्रेवी वेज बिरयानी और अचारी वेज बिरयानी भी बेचते हैं। उनकी बिरयानी का हर कोई दिवाना है। वहीं अब दोनों अपना कारोबार बढ़ाने की योजना भी बना रहे हैं।

Tags:    

Similar News