Independence Day 2022 : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाती दिखी देशभर की इमारतें, देखें Photos
पूरे देश में इस बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी उत्साह है। क्योंकि इस बार सरकार की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते देशभर की इमारतें तिरंगे की लाइटों से सजाई हुई दिखाई दी।;
इस साल भारत (India) को आजाद हुए 75 साल पूरे होने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) भी आने ही वाला है, जिसे लेकर पूरे देश भर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इस साल केंद्र सरकार (Central government) ने आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना है। सरकार ने भी लोगों से इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए अपील की है। बहुत से नेता, अभिनेता और अन्य लोगों ने इस अभियान के तहत अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली है।
हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) कैंपेन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही इस खास मौके पर देशभर की इमारतें में तिरंगे की छवि देखने को मिल रही है। देश की बहुत सी खास इमारतों को तिरंगे की लाइटों से सजाया गया हैं और यह इमारतें जगमगा रही हैं। तो चलिए कुछ तस्वीरों के जरिए हम आपको दिखाते हैं इस अद्भुत नजारे को...
यहां देखें तस्वीरें
आजादी का अमृत महोत्सव अभियान को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ विकास प्राधिकरण को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया।
जम्मू मुबारक मंडी का प्रतिष्ठित स्मारक
दिल्ली पार्लियामेंट बिल्डिंग, नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक
कर्नाटक कलबुर्गी किला
मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, BMC मुख्यालय और मंत्रालय