Independence Day 2022: क्या है 'हर घर तिरंगा' अभियान, जानिए इस से जुड़ी कुछ जरुरी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्वतंत्रता दिवस एक अभियान की शुरुआत की है। जिसका नाम हर घर तिरंगा अभियान रखा गया है। चलिए जानते है इस अभियान के बारे में।;
क्या आप जानते है कि हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) क्या है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ये अभियान क्या है, इसका उद्देश्य क्या है। साथ ही इस अभियान के तहत किन बातों का ध्यान रखना है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat में आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े इस अभियान में शामिल होने के लिए देश के सभी नागरिकों से आह्वान किया था। इस अभियान के जरिए ये योजना है कि भारत के हर घर पर तिरंगा लहराया जाए। सरकार ने इसके लिए 20 करोड़ घरों का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया है कि 13 से 15 अगस्त के बीच 20 करोड़ से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराया जाए।
इसके अलावा आप सोशल मीडिया अकाउंट्स की डिस्प्ले पिक्चर के रूप में तिरंगे का इस्तेमाल करके भी हर घर तिरंगा अभियान को एक जन आंदोलन में रुप में बदल सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकर्म में कहा कि तिरंगा हमें जोड़ता है, हमें देश के लिए कुछ करने को प्रेरित करता है। उन्होंने लोगो को सुझाव दिए कि लोग 2 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज को अपनी सोशल मीडिया (Social Media) प्रोफाइल फोटो बनाएं।
इस अभियान का उद्देश्य
बता दें कि यह अभियान इस साल स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2022) के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है। इस अभियान से देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा। देश के हर नागरिक को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
अभियान के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
सबसे पहले तो यही है कि झंडे का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्येश्य के लिए नही किया जाएगा। इसके अलावा किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए झंडे को झुकाया नही जाएगा। आप राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल किसी वर्दी या पोशाक के रूप में नहीं कर सकते। वहीं देश के झंडे को रुमाल, तकियों या फिर किसी भी अन्य ड्रेस पर नहीं छापा जा सकता है।