20 महीने के बच्चे की मेमोरी की कायल हुई पूरी दुनिया, ट्रक ड्राइवर के बेटे के दिमाग ने Google को छोड़ा पीछे

झारखंड (Jharkhand) के गिरिहीड का गूगल बॉय अंकुश राज (Ankush Raj) महज 20 महीने का है लेकिन उसका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज है।;

Update: 2022-02-25 05:43 GMT

अगर हमें कभी भी किसी सवाल का जवाब ढूंढना होता है तो हम उसके लिए गूगल (Google) की मदद लेते हैं। आज के समय में गूगल सर्च इंजन (Google Search) पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब कोई इंसान तेजी से सवालों के जवाब देता है तो उसे कहा जाता है कि इसका दिमाग तो गूगल जैसा है। वहीं अगर 20 महीने का बच्चा सारे सवालों के जवाब देने लगे तो लाजमी है कि सबको हैरान होगी।

आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे ही बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जो गूगल बॉय (Google Boy) के नाम से जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं झारखंड (Jharkhand) के गिरिहीड के गूगल बॉय अंकुश राज (Ankush Raj) की जो महज 20 महीने का है लेकिन उसका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज है।

दरअसल झारखंड के गिरिडीह के 20 महीने का गूगल बॉय अंकुश राज की याददाश्त इतनी बेहतरीन है कि हर कोई इनके दिमाग का कायल हो गया है। गिरिडीह के लोग अकुंश को गूगल बॉय, छोटा कौटिल्य जैसे कई नाम से पुकारते हैं। अंकुश अपनी मां की गोद में बैठकर एक-एक कर सभी सवालों के जबाव बिना समय बिताए देता है। अंकुश के दिमाग में जो एक बार छप जाता है वो उसे अपनी तोतली जबान में बोलने लगता है। अंकुश के टैलेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते रहते हैं।

वहीं अंकुश को सभी पक्षियों, जानवरों, फूलों और सब्जियों के अंग्रेजी नाम मोहजुबानी याद हैं। साथ ही उसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों तक के नाम याद हैं। उसका दिमाग कंप्यूटर को भी पीछे छोड़ देता है। जिस उम्र में बच्चे अपना नाम और माता-पिता का नाम भी सही से नहीं बोल पाते उस उम्र में अंकुश हर चीज को कंप्यूटर की तरह अपने दिमाग में स्टोर कर लेता है।

Tags:    

Similar News