पुणे की आर्टिस्ट ने बनाया 100 किलो का रॉयल आइसिंग केक, वर्ल्डबुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
पुणे की प्राची धाबल देब ने 100 किलो का रॉयल आइसिंग केक बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।;
पुणे की प्राची धाबल देब (Prachi Dhabal Deb) ने 100 किलो का रॉयल आइसिंग केक बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने इस दौरान इटली के प्रसिद्ध स्मारक ग्रांड मिलान कैथेड्रल को केक के रूप में उभारा है।
वहीं इस केक को करीब 1500 केक के टुकड़ों को तैयार किया गया था, इसके बाद इसे रॉयल आइसिंग से तैयार ये केक पूरी तरह से वेजिटेरियन है जो करीब 6 फुट 4 इंच लंबा, 4 फुट 6 इंच ऊंचा और 3 फुट 10 इंच चौड़ा था। प्राची को इस केक को बनाने में करीब 1 महीने का समय लगा गया। सबसे अहम ये कि ये केक वीगन था।
बता दें कि रॉयल आइसिंग बेहद ही हार्ड कुकिंग आर्ट है, जिसमें प्राची महारथी है। इसके साथ ही प्राची को क्वीन ऑफ रॉयल आइसिंग भी कहते हैं। वहीं प्राची ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से मैंने अपने काम के लिए काफी मेहनत की है। मैं इस तरह के परिणाम से बेहद खुश हूं, ये वाकई सराहनीय है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने इसे इतने सम्मानजनक तरीके इस उपलब्धि को हासिल करना ये मेरे सपनों और लक्ष्यों से परे है।