Shocking News: सेक्स करने के 10 मिनट बाद शख्स ने खो दी अपनी याददाश्त, डॉक्टर ने किया हैरान करने वाला खुलासा

रअसल, एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाए और फिर उसके 10 मिनट बाद उसकी याददाश्त चली गई।;

Update: 2022-05-29 13:26 GMT

एक अजीबो गरीब (Weird) घटना सामने आ रही है। इस घटना से सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाए और फिर उसके 10 मिनट बाद उसकी याददाश्त चली गई। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार शख्स बीते दो दिनों की सारी बातें भूल चुका है, उसे शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया।

आयरिश मेडिकल जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, एक 66 उम्र का व्यक्ति सेक्स करने के करीब 10 मिनट बाद सबकुछ भूल सकता है। हालांकि, उसकी ये समस्या अस्थाई हो सकती है।

आयरलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल लिमरिक के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेट की तरफ से कहा गया है कि संबंध बनाने के बाद मेमोरी लॉस हो सकती है। वहीं 7 साल पहले भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। उस दौरान शख्स को स्मृतिलोप की शिकायत कर अस्पताल ले जाया गया था। इसमें किसी भी शख्स को दो दिन तक शॉट मेमोरी लॉस हो सकता है।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार, शख्स की याददाश्त जाने से पहले उसने अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाए थे। इसके बाद जब उन्होंने फोन देखा और तारीख देखी तो वो परेशान हो गया। पहले तो उसे लगा वो शादी की सालगिरह की तारीख भूल गया। बता दें कि, शख्स की एक दिन पहले ही सालगिरह थी, रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि याददाश्त जाने वाले शख्स ने एक दिन पहले अपनी सालगिरह बनाई थी।

शोधकर्ताओं ने शख्स की पुरानी बीमारी की जांच की और उनका कहना है कि 50- 70 साल की उम्र में व्यक्ति के साथ ऐसा हो सकता है। Transient Global Amnesia को माइग्रेन, फिजिकल एक्सरसाइज, हॉट कोल्ड वाटर इमोशनल स्ट्रेस, पेन और सेक्शुअल इंटरकोर्स से जोड़ा जाता रहा है।

Tags:    

Similar News